दुकान के काउंटर में छिपा कर रखा हुआ था अवैध हथियार
बद्दी 11 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम द्वारा गत दिवस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झाड़माजरी में “ठाकुर मेडिकोज” नाम से मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने अपनी दुकान के काउंटर में छिपा कर रखा हुआ था।
आरोपी की पहचान साहिल ठाकुर पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव कलस्वाई, तहसील धर्मपुर जिला मंडी (हि.प्र.), उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई, जो उक्त मेडिकल स्टोर का मालिक है। आरोपी उक्त देसी कट्टे का कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बरोटीवाला में Arms Act के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।








