/धर्मपुर में 19.68 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार; तीसरा फरार

धर्मपुर में 19.68 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार; तीसरा फरार

सोलन, 13 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना धर्मपुर के क्षेत्र में एक कार से 19.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 10/11 मार्च 2026 की रात को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसआईयू टीम ने क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार युवकों के कब्जे से 19.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत एफआईआर नंबर 52/2026 दर्ज कर ली। घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।


जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों के साथ एक तीसरा युवक भी मौजूद था, जो पुलिस को देखकर गाड़ी रुकते ही रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।