/झंडूता उपमंडल में भेड़ पालक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी।

झंडूता उपमंडल में भेड़ पालक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी।

शिमला /बिलासपुर 14 मार्च
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के मरोटन- मलोट क्षेत्र में एक भेड़ पालक की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जंगल के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से भेड़ पालक था और क्षेत्र में पशुपालन का कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।