सोलन 14 मार्च
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिले के राजकीय उच्च विद्यालय भूयूंखरी को वर्ष 2025–26 के लिए सर्वोच्च स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गत दिवस 13 मार्च 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) गोपाल चौहान तथा उप निदेशक क्वालिटी एजुकेशन राजेंद्र वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह पुरस्कार विद्यालय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा वर्षभर किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और विद्यार्थियों को बधाई दी गई।
विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति के सहयोग से तथा हरलीन कौर (चीफ फाइनेंसर, लुधियाना) के सहयोग से चार नए कमरों का निर्माण भी किया गया है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और प्रबंधन समिति ने इस सहयोग के लिए हरलीन कौर का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल नरेश धीमान, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुखदेव सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार राणा, बीआरसीसी कार्यालय से लेखाकार शिवेंद्र कौशल और हरलीन कौर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित






