/कल15 मार्च को बद्दी आएंगे मंत्री राजेश धर्माणी,

कल15 मार्च को बद्दी आएंगे मंत्री राजेश धर्माणी,

सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्य अतिथि

सोलन, 14 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल के नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी कल 15 मार्च 2026 को सोलन जिला के प्रवास पर आ रहे हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री राजेश धर्माणी सांय 4:00 बजे बद्दी के थाना गांव स्थित वैद्य रत्नम वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालयम में आयोजित ‘मेलाडी ऑफ ट्रेडिश्न’ हिमाचली नाटी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा हिमाचल की पारंपरिक नाटी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और लोगों को पारंपरिक लोक संस्कृति से जोड़ना है।

आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।