वेस्ट बंगाल में तैनात थे जवान, क्षेत्र में शोक की लहर
सोलन (रामशहर), 17 मार्च
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल के जिला सोलन के पहाड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चमदार के गांव मनलोग खुर्द निवासी बीएसएफ जवान परस राम (55) का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया।

उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परस राम वेस्ट बंगाल में अपनी सेवाएं दे रहे थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनका पार्थिव शरीर बीएसएफ के वाहन द्वारा शनिवार को करीब दोपहर 2 बजे उनके पैतृक गांव मनलोग खुर्द पहुंचाया गया।
स्वर्गीय परस राम अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

स्थानीय प्रशासन ने परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है और कहा है कि इस दुख की घड़ी में सरकार एवं प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है।
उनका अंतिम संस्कार कबाच खड़ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान करमचंद, पंचायत के अन्य सदस्य, नायब तहसीलदार रामशहर राजेंद्र कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित बीएसएफ के 12 जवान उपस्थित रहे।










