शिमला, 17 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
कल 18 मार्च से शुरू हो रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के लिए जिला पुलिस शिमला ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था के तहत विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों को चार सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

करीब 700 पुलिस और होमगार्ड जवानों को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है।
संवेदनशील स्थानों पर 24×7 नाकाबंदी लागू कर दी गई है, वहीं सीसीटीवी, ड्रोन और डिजिटल निगरानी से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष योजना लागू की गई है, जिसके तहत अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने आम जनता से सुरक्षा जांच में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।










