/सुक्खू सरकार केवल विज्ञापनों तक सीमित: जयराम ठाकुर।

सुक्खू सरकार केवल विज्ञापनों तक सीमित: जयराम ठाकुर।

शिमला 18 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए इसे “विज्ञापनों और होर्डिंग्स तक सीमित सरकार” बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं के नाम बदलकर प्रचार कर रही है और फंड डायवर्ट कर रही है।

जयराम ने कहा कि भाजपा सरकार में सहारा, हिम केयर, गृहिणी सुविधा और वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं पर सैकड़ों करोड़ खर्च कर लाखों लोगों को लाभ दिया गया, जबकि वर्तमान सरकार की सुख शिक्षा, सुख सम्मान निधि, सुखाश्रय और स्टार्टअप योजनाओं का कुल बजट करीब 59 करोड़ रुपये और लाभार्थी संख्या मात्र 61 हजार है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को बस किराए में छूट और पानी के बिल माफ कर बड़े स्तर पर राहत दी थी। वहीं, वर्तमान सरकार पर पुरानी योजनाओं को नए नाम से पेश करने और ‘जनमंच’ जैसी व्यवस्था बंद करने का आरोप लगाया।