/नशा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ।

नशा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ।

सोलन 18 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

नशा तस्करी के एक मामले में पुलिस थाना धरमपुर की टीम ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि वारदात में एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया था। बाद में उसकी पहचान सचिन ठाकुर (31 वर्ष), निवासी गांव शिल्ली, जिला सोलन के रूप में हुई।

लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 18 मार्च 2026 को आरोपी को सोलन शहर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में चिट्टा/हेरोइन तस्करी के दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पहले भी PIT NDPS Act, 1988 के तहत आदतन अपराधी मानते हुए 3 माह के लिए जेल भेजा गया था, लेकिन रिहाई के बाद वह दोबारा नशा तस्करी में सक्रिय हो गया।
गिरफ्तार आरोपी को 19 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।