आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार
शिमला 21 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया है।
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मध्य व निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। खासकर शिमला, कुल्लू, मनाली और चंबा क्षेत्रों में बादल घिरने और बारिश होने के आसार हैं।
मौसम में इस बदलाव के चलते किसानों और बागवानों को राहत मिली है, वहीं पर्यटकों को भी ठंड का अहसास हो रहा है।
प्रशासन ने प्रदेश के लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।









