/सोलन में परम पूज्य श्री माताजी के 103+ जन्मदिवस पर विशेष पूजा का आयोजन।

सोलन में परम पूज्य श्री माताजी के 103+ जन्मदिवस पर विशेष पूजा का आयोजन।

सोलन, 22 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

सहज योगा संस्थापक परम पूज्य श्री माताजी श्री निर्मला देवी के 103+ शुभ जन्मदिवस के पावन अवसर पर गत दिवस हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सहज योग परिवार की सोलन जिला सामूहिकता ने इस पावन दिन पर एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय बना रहा, जिसमें साधकों ने गहन श्रद्धा के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सहज योग सामूहिकता द्वारा केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। साथ ही सभी साधकों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी सहज योगा श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस पावन अवसर पर नालागढ़ सहित सोलन जिले की सामूहिकता ने विश्व भर की सहज योग सामूहिकता के साथ मिलकर परम पूज्य श्री माताजी के श्री चरणों में शत-शत कोटि प्रणाम अर्पित किए।

गौरतलब है कि सहज योग की स्थापना श्री माता जी निर्मला देवी द्वारा वर्ष 1970 में की गई थी, जिसका उद्देश्य विश्व शांति के साथ आत्म साक्षात्कार की प्राप्ति है। वर्तमान में यह साधना विश्व के लगभग 170 देशों में की जा रही है।

सहज योग पूर्णतः निःशुल्क है और इसे बिना किसी जाति, धर्म या लिंग भेद के सभी के लिए सिखाया जाता है। आत्म साक्षात्कार प्राप्त करने के इच्छुक साधक ऑनलाइन माध्यम से टोल फ्री नंबर 18002700800 या वेबसाइट sahajayoga.com.in पर संपर्क कर सकते हैं।