/NDPS मामले में संलिप्त चार पुलिसकर्मी बर्खास्त ।

NDPS मामले में संलिप्त चार पुलिसकर्मी बर्खास्त ।

हिमाचल पुलिस का जीरो टॉलरेंस संदेश ।

शिमला, 22 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने NDPS मामले में संलिप्तता पाए जाने पर STF कुल्लू के चार पुलिसकर्मियों—हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, समीर कुमार, HHC नितेश कुमार और कांस्टेबल अशोक कुमार—को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

यह कार्रवाई थाना न्यू शिमला में दर्ज FIR संख्या 14/2026 (10 मार्च) से जुड़ी है, जिसमें 562 LSD स्ट्रिप बरामद हुई थीं। जांच में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क (केरल से हिमाचल) का खुलासा हुआ।

DGP अशोक तिवारी ने कहा कि नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है।