दिल्ली 24 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
ग्रेटर नोएडा स्थित सहज योग स्वास्थ्य एवं अनुसंधान केंद्र में 2 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक “ईस्टर पूजा 2026” के अवसर पर चार दिवसीय स्वास्थ्य एवं कृषि सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह ध्यान, डॉक्टरों के साथ काउंसलिंग, सामूहिक क्लियरेंस, सहज उपचार और कृषि सत्र आयोजित होंगे।

आयोजन के दौरान 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को शाम 5:30 बजे ईस्टर पूजा का मुख्य आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस शिविर का उद्देश्य आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्य सुधार और प्राकृतिक कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पंजीकरण हेतु प्रतिभागियों के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है तथा इच्छुक व्यक्ति दिए गए संपर्क नंबरों के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।









