शिमला, 25 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत हिमाचल में राशन वितरण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 28.54 लाख लाभार्थी दर्ज होने के बावजूद यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पूरा लाभ पहुंचे।

उन्होंने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2025-26 में 18 मार्च तक ₹47.38 करोड़ की खाद्य सब्सिडी जारी की जा चुकी है। इसके बावजूद वितरण में पारदर्शिता, निगरानी और दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंच को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
महाजन ने प्रदेश सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि केंद्र योजना लागू कर रहा है, लेकिन इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।










