/हिम केयर पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला।

हिम केयर पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला।

शिमला 26 मार्च ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि हिम केयर योजना को घोटाला बताना बेशर्मी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस योजना को बंद करने के प्रयास कर रही है, जबकि इससे लाखों लोगों को लाभ मिला है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार में हिम केयर और आयुष्मान के तहत 5.5 लाख से अधिक लोगों का इलाज हुआ और 500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के खर्च संबंधी अलग-अलग बयानों (972 करोड़, 750 करोड़ और 1072 करोड़) पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने सरकार पर शगुन और कन्यादान जैसी योजनाएं बंद करने तथा अस्पतालों में दवाइयों और सर्जिकल सामग्री की कमी पैदा होने का आरोप भी लगाया।