/ईंधन पर उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती, केंद्र ने दी राहत – बिंदल

ईंधन पर उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती, केंद्र ने दी राहत – बिंदल

शिमला 28 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 26 मार्च 2026 को जारी गजट नोटिफिकेशन के तहत पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती कर आम जनता को राहत दी है। अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर तथा डीजल पर ₹10 से शून्य कर दिया गया है।


उन्होंने कहा कि इस फैसले से देशभर में महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा। साथ ही ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क भी लगाया गया है।


डॉ. बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर ₹5 प्रति लीटर सेस लगाने की तैयारी कर रही है, जिससे जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस प्रस्ताव का विरोध करेगी और जनहित के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।