बद्दी 5 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक नगरी की बद्दी पुलिस द्वारा गत रात्रि Operation Night Dominance के तहत पूरे जिले में कड़ी नाकाबंदी व सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, नशा रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं रात्रिकालीन कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसमें जिले के सभी थाना व चौकियों की टीमों द्वारा विभिन्न प्रमुख चौराहों, हाईवे क्षेत्रों व संवेदनशील स्थानों पर कुल 10 नाके स्थापित किए गए।

अभियान के दौरान लगभग 450 से 500 वाहनों की गहन जांच की गई।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 25 चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए। इनमें बिना ड्राइविंग लाइसेंस(02), शराब पीकर वाहन चलाना (04), बिना नंबर प्लेट, बिना वर्दी, सीट बेल्ट, फर्स्ट एड बॉक्स तथा अन्य सामान्य उल्लंघनों से संबंधित चालान शामिल हैं।

नाकाबंदी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नहीं पाया गया तथा पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य व शांतिपूर्ण रही।
यह अभियान पुलिस जिला बद्दी के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिससे क्षेत्र में पुलिस की मजबूत उपस्थिति दर्ज हुई तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।

पुलिस जिला बद्दी नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे से दूर रहें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।









