/रामशहर कई क्षेत्रों में आज 7 अप्रैल को रहेगी बिजली बाधित।

रामशहर कई क्षेत्रों में आज 7 अप्रैल को रहेगी बिजली बाधित।

नालागढ़ (रामशहर), 7 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नालागढ़ उपमंडल के रामशहर विद्युत उप-मंडल के अंतर्गत 11 केवी लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते आज 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान रामशहर, दुम्हेड़, गौवाल, गुलर, पड़रू, सुबाथू, रस्ता, बैरी-धारणी, सुनावर, घणारी, दारवा, जयराम, दत्तनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के अनुसार यह कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।

सहायक अभियंता ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान सभी उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है, इसलिए लोग आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौसम या तकनीकी कारणों से कार्य की अवधि में परिवर्तन संभव है।