/बद्दी पुलिस को ‘ऑपरेशन गनडाउन’ के लिए राष्ट्रीय सम्मान

बद्दी पुलिस को ‘ऑपरेशन गनडाउन’ के लिए राष्ट्रीय सम्मान

बद्दी 17 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

वर्ष 2025 में बद्दी पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन गनडाउन” को पुलिस एवं सुरक्षा श्रेणी में प्रतिष्ठित Final Silver SKOCH Award से सम्मानित किया गया है।

सीमावर्ती जिलों में बढ़ते गन कल्चर और सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन से उत्पन्न भय के माहौल को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया था।

अभियान के तहत पुलिस ने 1000 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी की और सितंबर 2025 में स्वतः संज्ञान लेते हुए 13 मामले दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जब्त किए।

तकनीकी निगरानी के जरिए अन्य राज्यों में भागे आरोपियों को भी पकड़ने में सफलता मिली। इसके साथ ही बद्दी पुलिस ने अवैध खनन और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी सख्त कार्रवाई की।

महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए गए “Prevention of Crime & Awareness” प्रोजेक्ट को भी SKOCH Order of Merit Award (Semi-finalist) मिला।

SKOCH Award को देश के प्रतिष्ठित स्वतंत्र सम्मानों में गिना जाता है, जो कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद दिया जाता है।
पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन गनडाउन” अभी भी जारी है और नालागढ़, मानपुरा व बरोटीवाला क्षेत्रों में हाल ही में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश पुलिस की कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।