/सोलन पुलिस ने धरा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लायर, 229 ग्राम हेरोइन बरामद।

सोलन पुलिस ने धरा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लायर, 229 ग्राम हेरोइन बरामद।

सोलन, 23 अप्रैल ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।


20 अप्रैल 2026 को थाना सदर सोलन में FIR नंबर 95/2026 दर्ज की गई थी।

इस मामले में पुलिस ने 9.93 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा था, जिनमें दो बिहार के निवासी और एक नेपाली नागरिक शामिल था।


मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने “बैकवर्ड लिंक” खंगालते हुए सप्लाई चेन तक पहुंच बनाई। इसी क्रम में 22 अप्रैल को SHO के नेतृत्व में एक विशेष टीम दिल्ली रवाना की गई।


दिल्ली पुलिस के सहयोग से द्वारका इलाके में छापेमारी की गई, जहां एक आरोपी यूजीन चिनवेउबा (42 वर्ष), नाइजीरियाई नागरिक को मौके से गिरफ्तार किया गया। उसके कमरे की तलाशी के दौरान
229 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)
डिजिटल वज़न मशीन
बरामद की गई।


आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही, उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम (Foreigners Act) की धारा 14 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।