चंबा (तीसा)23 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल के चंबा जिले के चुराह उपमंडल की पंचायत दियोला के गांव कुंडोलू की होनहार छात्रा मृदुला ठाकुर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मृदुला DAV Public School Chamba की छात्रा हैं।
मृदुला की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां स्कूल प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मृदुला विद्यालय की प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रा है, जिसने अनुशासन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।
मृदुला के पिता वीरेंद्र ठाकुर और माता चंद्रकांता ठाकुर दोनों ही अध्यापक हैं। पिता के अनुसार, मृदुला रोजाना लगभग 8 घंटे पढ़ाई करती थी और शुरू से ही लक्ष्य के प्रति गंभीर रही है।
मृदुला ने आगे मेडिकल स्ट्रीम से पढ़ाई करने का निर्णय लिया है। उनका सपना भविष्य में UPSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिकारी बनकर देश सेवा करना है।
मृदुला की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चुराह क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों और शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









