/नगर परिषद नालागढ़ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू।

नगर परिषद नालागढ़ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू।

पहले दिन 4 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे।

नालागढ़, 29 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

नगर परिषद नालागढ़ निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई।

पहले दिन विभिन्न वार्डों से कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार नालागढ़ हुस्न चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर-4 से नीना राणा ने नामांकन प्रस्तुत किया।

वहीं वार्ड नंबर-6 से हर्ष लता, वार्ड नंबर-8 से महेश कुमार तथा वार्ड नंबर-9 से दौलत राम ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।


उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी और चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।


नगर परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं और आगामी दिनों में अन्य वार्डों से भी प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने की संभावना है।