/अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर विशेष।

अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर विशेष।

शिमला 3 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

भारतीय पत्रकारिता ने हमेशा समय की चुनौतियों के बीच खड़े होकर सच की आवाज़ बुलंद की है।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभ कामनाएं दी गई है ।

स्वतंत्रता आंदोलन के दौर से लेकर आज के लोकतांत्रिक भारत तक, पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, सत्ता से सवाल पूछने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने में अहम भूमिका निभाई है।

यही कारण है कि इसे राष्ट्र-निर्माण की यात्रा का एक महत्वपूर्ण और जीवंत हिस्सा माना जाता है।

आज जब सूचना का प्रवाह तेज़ और व्यापक हो चुका है, ऐसे में निष्पक्ष, साहसी और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। पत्रकार न केवल खबरें देते हैं, बल्कि समाज को दिशा भी प्रदान करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिम नयन न्यूज़ की और से सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह दिन हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के महत्व और पत्रकारों के योगदान को सम्मान देने का अवसर देता है।