कांग्रेस पर साधा निशाना।
शिमला, 3 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
भाजपा की पंचायती राज एवं शहरी निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक पार्टी मुख्यालय दीप कमल, चक्कर में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक Vipin Parmar की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में आगामी नगर निगम, शहरी निकाय व जिला परिषद चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई।
परमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है और ये चुनाव विधानसभा से पहले सेमीफाइनल साबित होंगे।
उन्होंने महिलाओं को ₹1500 मासिक देने के वादे को अधूरा बताते हुए इसे विश्वासघात करार दिया।

कनेरी नर्सिंग इंस्टीट्यूट मामले पर उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि टीबी संक्रमण और व्यवस्थागत खामियां सरकार की लापरवाही को दर्शाती हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और आगामी चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।









