/नालागढ़ में भाजपा की जीत पर जश्न, रैली और आतिश बाजियां चली।

नालागढ़ में भाजपा की जीत पर जश्न, रैली और आतिश बाजियां चली।

नालागढ़ 4 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/वर्मा

— पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के उपलक्ष्य में नालागढ़ में भी जोरदार जश्न मनाया गया।

इस दौरान आतिश बाजियां बजाई गईं और “जय श्री राम” के नारों के बीच बर्फानी चौक पर भाजपा समर्थकों द्वारा रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में के एल ठाकुर, कृष्ण संगर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर के एल ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने तृणमूल कांग्रेस से निजात पाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है, जो कि नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के विश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता लंबे समय से हिंसा, भ्रष्टाचार और घुसपैठ जैसी समस्याओं से परेशान थी और अब उन्होंने परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया है।

यह परिणाम विकास और सुशासन की जीत का प्रतीक है।