चालक पर मामला दर्ज
कोटखाई, 5 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
शिमला जिले के थाना कोटखाई क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियोग संख्या 44/2026 दिनांक 05 मई 2026 को धारा 281, 106(1) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता श्रीमति मीना पत्नी अमर, निवासी गांव सुआ, जिला जाजरकोट (नेपाल), हाल किरायेदार गांव बडैच, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के बयान के आधार पर की गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपनी 4 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी के साथ बाघी कैंची क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक पिकअप वाहन ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के तुरंत बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोटखाई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा पिकअप चालक सोहिल पुत्र मोहम्मद मुश्ताक, निवासी गांव टापरी, डाकघर गुम्मा, तहसील कोटखाई, जिला शिमला द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी










