/नालागढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च ।

नालागढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च ।

नालागढ़, 11 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

आगामी नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस द्वारा नालागढ़ क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का संदेश दिया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना रहा।

पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों को आश्वस्त किया गया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों, असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना, जनता का विश्वास मजबूत करना तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाना है।

बद्दी पुलिस ने आम जनता से भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।