/नालागढ़ वार्ड नंबर-3 हरिजन वाला से पवन कुमार विजयी

नालागढ़ वार्ड नंबर-3 हरिजन वाला से पवन कुमार विजयी

नालागढ़ 17 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नालागढ़ नगर परिषद चुनाव 2026 के तहत वार्ड नंबर-3 हरिजनवाला के मतदान केंद्र नंबर-3 की मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। मतगणना में पवन कुमार ने 284 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।


जारी आधिकारिक परिणामों के अनुसार तुषार सांगर को 257 वोट, चेतन कुमार को 163 वोट तथा महेश कुमार गौतम को 104 मत प्राप्त हुए। वहीं “उपरोक्त में से कोई नहीं” (NOTA) के पक्ष में 4 मत पड़े। मतदान केंद्र में कुल 812 वोट दर्ज किए गए।


मतगणना प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रत्याशियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।