/विकास खण्ड सोलन के प्रथम चरण के पंचायत चुनाव परिणाम घोषित।

विकास खण्ड सोलन के प्रथम चरण के पंचायत चुनाव परिणाम घोषित।

सोलन, 27 मई ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

जिला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान एवं उप प्रधान पदों के लिए विजयी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

पंचायतवार परिणाम

भोजनगर पंचायत : दलीप कुमार प्रधान तथा रणजीत सिंह उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।

डांगरी पंचायत : भूपिंदर सिंह प्रधान पद पर 57 मतों से तथा विरेन्द्र कुमार उप प्रधान पद पर 7 मतों से विजयी रहे।

देवठी पंचायत : रेखा वालिया प्रधान पद पर 127 मतों से और धर्मेन्द्र ठाकुर उप प्रधान पद पर 104 मतों से विजयी घोषित हुए।

धार बखुना पंचायत : प्रतिमा प्रधान तथा सुरेन्द्र उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।

हरिपुर पंचायत : सुमन कुमारी ने प्रधान पद पर 217 मतों से तथा लेख राम ने उप प्रधान पद पर 157 मतों से जीत दर्ज की।

जाडली पंचायत : प्रेरणा कुमारी प्रधान पद पर 125 मतों से और सुभाष चंद उप प्रधान पद पर 270 मतों से विजयी रहे।

जौणाजी पंचायत : सचिन ने प्रधान पद पर 372 मतों से तथा रघुवीर सिंह ने उप प्रधान पद पर 169 मतों से जीत हासिल की।

कक्कड़हट्टी पंचायत : उपासना कश्यप प्रधान पद पर 118 मतों से विजयी रहीं, जबकि लक्ष्मी चंद उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।

मनसार पंचायत : जय प्रकाश ने प्रधान पद पर 19 मतों से तथा उमा दत्त ने उप प्रधान पद पर 72 मतों से जीत दर्ज की।

नेरी कलां पंचायत : पूनम देवी प्रधान पद पर 100 मतों से तथा ओम प्रकाश उप प्रधान पद पर 60 मतों से विजयी घोषित हुए।

नौणी मझगांव पंचायत : शिवानी ने प्रधान पद पर 191 मतों से और जोगिन्दर सिंह ने उप प्रधान पद पर 27 मतों से जीत दर्ज की।

शमरोड़ पंचायत : राम गोपाल 28 मतों से प्रधान तथा बांके लाल 155 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी रहे।

सुल्तानपुर पंचायत : अभिषेक सुल्तानपुरी ने प्रधान पद पर 136 मतों से तथा तारा चंद ने उप प्रधान पद पर 223 मतों से विजय प्राप्त की।

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि पंचायतों के विकास, जनकल्याण और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।