शिमला 30 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला परिषद वार्ड नंबर 23 खतनोल के ग्राम पंचायत हिमरी के मतदान केंद्र नंबर 1 बनूना में लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी क्रम में एक परिवार की तीन पीढ़ियों—माता, पत्नी और बेटी—ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया।

मतदान केंद्र बनूना, तहसील सुन्नी, जिला शिमला में मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। परिवार के सदस्यों ने मतदान कर अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।
जिला परिषद वार्ड नंबर 23 खतनोल से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिका वर्मा, भाजपा प्रत्याशी शिवानी ठाकुर तथा निर्दलीय प्रत्याशी मीना वर्मा मैदान में हैं।

वहीं बीडीसी पद के लिए योगेश्वर, दुष्यंत अत्री, देव राज वर्मा और धर्मेंद्र के बीच मुकाबला है।
पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत विभिन्न पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है और मतदाता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।






