/बाड़ीधार मेले की तैयारियों को लेकर 7 जून को होगी महत्वपूर्ण बैठक।

बाड़ीधार मेले की तैयारियों को लेकर 7 जून को होगी महत्वपूर्ण बैठक।

सोलन (अर्की) 3 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के ऐतिहासिक प्रसिद्ध बाड़ीधार मेले के सफल आयोजन को लेकर बाड़ीधार मंदिर समिति ने 7 जून 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक रविवार को प्रातः 11:30 बजे बाड़ीधार मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी।

मंदिर समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बाड़ीधार मेला 14 और 15 जून 2026 को आयोजित होगा।

मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक में मंदिर एवं मेला परिसर की साफ-सफाई, सजावट, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

समिति ने कार्यकारिणी के सभी स्थायी एवं अस्थायी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। साथ ही सदस्यों से सुझाव एवं सहयोग देने की अपील की गई है, ताकि मेले का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

मंदिर समिति ने कहा कि मेले की सफलता सभी सदस्यों के सहयोग और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर है, इसलिए सभी की उपस्थिति एवं सहयोग अपेक्षित है।