/129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को

129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को

सोलन, 7 जून ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करते हुए मैसर्स एम.पी.एस. एंड कम्पनी शिमला द्वारा बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर आउटसोर्स आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 11 और 12 जून 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत:
11 जून 2026 को कैंपस इंटरव्यू मॉडल कैरियर सेंटर सोलन (जिला रोजगार कार्यालय, जटोली, डीस्ट्रोफी अस्पताल के समीप) में आयोजित होगा।

12 जून 2026 को कैंपस इंटरव्यू मॉडल कैरियर सेंटर बद्दी (उप रोजगार कार्यालय, गुरुद्वारा संडोली के समीप) में आयोजित किया जाएगा।

दोनों स्थानों पर साक्षात्कार प्रक्रिया प्रातः 10:30 बजे शुरू होगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता (TA/DA) प्रदान नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।