सोलन( अर्की ) 20 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
सोलन जिले के अर्की जनपद बाड़ीधार क्षेत्र के कवालग गांव में कल 21 जून (रविवार) को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक यह दंगल प्रातः 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के नामी पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार दंगल का आयोजन कवालग मैदान में किया जाएगा।
इस पारंपरिक खेल प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। दंगल में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर दंगल का आनंद लेने और पहलवानों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित दर्ज करवाने की अपील की है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।









