शिमला 23 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी इल्मा अफरोज को नई तैनाती मिली है।
बद्दी पुलिस जिला में अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली इल्मा अफरोज अब पुलिस जिला नूरपुर में बतौर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपनी सेवाएं देंगी।
इल्मा अफरोज ने बद्दी में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने तथा पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। उनके नेतृत्व में पुलिस जिला बद्दी ने कई महत्वपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही की।
नई तैनाती के तहत अब वह नूरपुर पुलिस जिला की कमान संभालेंगी।
प्रशासनिक और पुलिस महकमे में उनकी नियुक्ति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ नूरपुर क्षेत्र को भी मिलेगा तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
इल्मा अफरोज की नियुक्ति को पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। उनके कार्य अनुभव और जनहितकारी दृष्टिकोण से नूरपुर पुलिस जिला को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।









