चंडीगढ़, 31 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) चंडीगढ़ में शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

संस्थान के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके 26 से 40 वर्षों के समर्पित योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अशोक कुमार, उपनिदेशक (प्रशासन) पंकज राय (आईएएस), रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश कपूर, इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. समीर अग्रवाल, रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रो. अक्षय सक्सेना, हीमेटोलॉजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. रीना दास, जनरल सर्जरी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर प्रो. अजय सावलानिया, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (अस्पताल) राहुल चौहान, मुख्य नर्सिंग अधिकारी जसपाल कौर तथा कार्यवाहक मुख्य आहार विशेषज्ञ दीपिका पुरी उपस्थित रहे।

वित्तीय सलाहकार रविंदर सिंह (आईएएंडएएस) ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति संबंधी वित्तीय भुगतान पत्र वितरित किए।

आज सेवानिवृत्त होने वालों में रेडियोथेरेपी विभाग की अध्यक्ष प्रो. सुष्मिता घोषाल चक्रवर्ती, रेडियोडायग्नोसिस एवं इमेजिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. परमजीत सिंह, न्यूरोलॉजी विभाग के प्रधान निजी सचिव अनिल शर्मा, अस्पताल अभियंता (सिविल-2) डॉ. रजनीश पुरी, सहायक नर्सिंग अधीक्षक किरण चंद, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सरोज मैसी, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी मीना गुप्ता, तकनीकी अधिकारी अनिल सूद, वरिष्ठ फार्मासिस्ट दीपक शर्मा, स्टेनोग्राफर रजनी नागपाल, स्टूअर्ड रामैया, तकनीशियन ग्रेड-3 ओंकार चंद, वर्क अटेंडेंट ग्रेड-2 हरनेक सिंह तथा अस्पताल परिचारक हरि नंद शामिल रहे।

समारोह में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी सेवानिवृत्त साथियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं।









