शिमला, 1 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल के जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत डिटेक्शन सेल, उपमंडल रामपुर की टीम सैंज एवं सैंज-लुहरी मार्ग (एनएच-305) पर गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार की जांच की गई।

जांच के दौरान वाहन में सवार पिंकू राम (42 वर्ष) पुत्र रती राम, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला की कार की डिक्की से 5 किलोग्राम पोस्त (Poppy Straw) बरामद किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में एफआईआर संख्या 57/2026 के तहत धारा 18 एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
मामले की गहन जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।









