/सरदार उधम सिंह के शहीदी दिवस पर 21 पौधे रोपे।

सरदार उधम सिंह के शहीदी दिवस पर 21 पौधे रोपे।

1100 ट्री मिशन के तहत अब तक 711 पौधे लगाए।

बद्दी, 1 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा।

सरदार उधम सिंह के शहीदी दिवस पर बीबीएनडीए शहीदी पार्क, बद्दी में 1100 ट्री मिशन के तहत 21 पौधों का रोपण किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान के साथ मिशन के तहत लगाए गए पौधों की संख्या बढ़कर 711 हो गई।

कार्यक्रम में समाजसेवी स्वस्तिक गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि आठ वर्ष पहले उनके पिता ने भी इसी पार्क में प्रेस क्लब के सौजन्य से पौधे लगाए थे।

अभियान में विकास कुमार, लखन भारद्वाज, अमित कुमार सहित अनेक लोगों ने भाग लिया और सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।