बद्दी, 1 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
पुलिस जिला बद्दी में तैनात मानद मुख्य आरक्षी चमन प्रकाश को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार मानद सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक
चमन प्रकाश वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे। विभाग में लगातार 15 वर्षों की सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने के उपरांत उन्हें 25 जुलाई 2026 से मानद सहायक उप-निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने चमन प्रकाश को नए पद के बैज लगाकर सम्मानित किया तथा पदोन्नति पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मानद सहायक उप-निरीक्षक चमन प्रकाश को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






