/गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा 2 अगस्त को हिमाचल में प्रवेश करेगी।

गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा 2 अगस्त को हिमाचल में प्रवेश करेगी।

शिमला, 1 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही समरसता संकल्प कलश यात्रा 2 अगस्त को जिला ऊना के संतोषगढ़ से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी।

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में संचालित होगा और इसका उद्देश्य गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

यात्रा का शुभारंभ वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से हुआ है।