सोलन(अर्की), 2 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
सोलन जिले की ग्राम पंचायत पट्टा के माता सरस्वती मंदिर परिसर में 15 से 21 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
यह धार्मिक आयोजन बाबा दत्त पुरी जी महाराज एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न होगा।
आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ 15 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे पुराण स्वागत के साथ होगा।
प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से मूल पाठ पारायण, दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कथा प्रवचन, सायं 5:00 बजे भंडारा तथा रात्रि 8:00 बजे संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
21 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक अंतिम प्रवचन तथा सायं 3:00 बजे भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस धार्मिक आयोजन में कथा प्रवक्ता आचार्य श्री हरि जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।







