/NDPS मामले में ₹47.76 लाख की संदिग्ध संपत्ति फ्रीज।

NDPS मामले में ₹47.76 लाख की संदिग्ध संपत्ति फ्रीज।

नशा तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

सोलन 3 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल के जिला पुलिस सोलन ने एंटी चिट्टा अभियान के तहत एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में व्यापक वित्तीय जांच के दौरान नशा तस्करी से जुड़ी ₹47.76 लाख की संदिग्ध बैंकिंग परिसंपत्तियों, वित्तीय निवेशों और अचल संपत्ति को फ्रीज किया है। यह कार्रवाई NDPS Act के अध्याय V-A के तहत की गई है।

मामला 10 मार्च 2026 को दाड़लाघाट क्षेत्र में 1.980 किलोग्राम चरस और 935 ग्राम अफीम की बरामदगी से जुड़ा है। इस मामले में ट्रक चालक कमलेश कुमार को मौके पर गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी मनोज कुमार बाद में 23 मार्च को सोलन से गिरफ्तार हुआ।

जांच में मनोज कुमार, उसके परिजनों तथा फरार मुख्य सप्लायर दत्त राम के बैंक खातों, एफडी, निवेश और भूमि खरीद की पड़ताल में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन सामने आए।

प्रथमदृष्टया ₹45.32 लाख की संपत्ति मनोज कुमार एवं उसके परिवार तथा ₹2.44 लाख की संपत्ति दत्त राम एवं उसके परिवार से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित पाई गई, जिन्हें फ्रीज कर आगे की कार्रवाई के लिए Competent Authority & Administrator, New Delhi को भेजा गया है।

जिला पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक दो मामलों में 13 आरोपियों/सहयोगियों की ₹1.15 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए वित्तीय जांच और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।