/हेलमेट की इनर पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा ।

हेलमेट की इनर पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा ।

शोघी बैरियर पर दो युवक गिरफ्तार

शिमला, 3 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

जिला पुलिस शिमला की स्पेशल सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी बैरियर पर दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत दिवस विश्वसनीय सूचना मिलने पर स्पेशल सेल शिमला ने गुप्त सूचना के आधार पर शोघी बैरियर में नाकाबंदी करके पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर दोनों युवकों को रोककर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी ध्रुव सलोतरा (23 वर्ष), निवासी शिमला के हेलमेट की इनर पैडिंग के भीतर सावधानीपूर्वक छिपाई गई लगभग 9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

इस संबंध में पुलिस थाना पश्चिमी शिमला में अभियोग संख्या 158/2026 दिनांक 2 अगस्त 2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए गहन जांच जारी है।