शिमला, 6 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस. (बैच 2019) को जिला कुल्लू का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है।
गृह विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
अभिषेक एस. वर्तमान में पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही वे एसपी साइबर क्राइम (सीआईडी) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे।
अब उन्हें जनहित में कुल्लू का एसपी नियुक्त किया गया है।
वहीं, वर्तमान एसपी कुल्लू मदन लाल-II (एचपीपीएस, 2006 बैच) को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय शिमला रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
उनकी अगली नियुक्ति के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
यह अधिसूचना मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, आईएएस द्वारा सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर जारी की गई है।







