नालागढ़ (रामशहर), 6 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
विद्युत उप-मंडल रामशहर के अंतर्गत 11 केवी चमदार लाइन पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान सिमनी, रिवालसर, रे, चमदार, निसल, पंजेल, सल्याच, होलगा, हरी चेतना कृषि फैक्ट्री, सनोग, लगयाटघाट तथा इनसे जुड़े आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता ई. भूपेंद्र सैनी, विद्युत उप-मंडल रामशहर ने बताया कि यदि 7 अगस्त को खराब मौसम के कारण कार्य पूरा नहीं हो पाता है, तो यह कार्य 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग एवं असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।








