नालागढ़, 6 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
बद्दी पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 22.99 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई में पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झंडियाँ-शेरी क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शिव कुमार पुत्र मदन लाल निवासी गांव प्लासड़ा कालू, डाकघर नंगल, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है।
दूसरी कार्रवाई में एसटीएफ पुलिस टीम ने ढेरोवाल बैरियर के समीप एक पिकअप वाहन की तलाशी के दौरान 16.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में असलम उर्फ सल्लू पुत्र दिलवर निवासी गांव नानोवाल खेड़ा, तहसील नालागढ़ तथा भूपेन्द्र सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव टिक्करी, डाकघर बघैरी, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को गिरफ्तार किया गया।
दोनों मामलों में बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना नालागढ़ में अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए हैं।
पुलिस मामलों की गहन जांच में जुटी है।










