/NDPS मामले में ₹2.43 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज।

NDPS मामले में ₹2.43 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज।

होटल की आड़ में चिट्टा तस्करी का खुलासा

सोलन, 6 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल के जिला सोलन पुलिस ने “एंटी चिट्टा अभियान” के तहत बड़ी वित्तीय कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 के एक NDPS मामले में ₹2.43 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्तियां और वित्तीय निवेश फ्रीज किए हैं।

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी हेमंत शर्मा ने नशा तस्करी से अर्जित धन को होटल के नवीनीकरण, भवन निर्माण, जमीन खरीद और डाक विभाग में निवेश किया था।
पुलिस के अनुसार हेमंत शर्मा वर्ष 2022 में 6.37 ग्राम और वर्ष 2026 में 4 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा जा चुका है।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों मामले उसके पिता के स्वामित्व वाले सनवारा स्थित होटल के आसपास दर्ज हुए, जहां होटल की आड़ में चिट्टा तस्करी किए जाने के संकेत मिले हैं।

वित्तीय जांच में आरोपी और उसके परिजनों की घोषित आय तथा अर्जित संपत्तियों में भारी असंगति पाए जाने पर NDPS Act के अध्याय V-A के तहत करीब ₹2.43 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली भेज दिया गया है।

सोलन पुलिस प्रवक्ता लने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक तीन मामलों में 17 आरोपियों की ₹3.59 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं।