/सोलन में राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने किया पौधारोपण।

सोलन में राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने किया पौधारोपण।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

सोलन, 9 अगस्त ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने रविवार को सोलन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए रीठे का पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

मीडिया से बातचीत में राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से ही जलवायु परिवर्तन की चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

इस दौरान राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर का भी उल्लेख करते हुए कहा कि धारा 370 हटने के बाद वहां शांति का माहौल बना है और अब हालात सामान्य हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिली है।

उन्होंने कहा कि री-फॉरेस्ट्री संस्था अपने स्तर पर हर वर्ष पौधारोपण अभियान चलाकर सराहनीय कार्य कर रही है और समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही है।