रोहड़ू, 10 अगस्त
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
शिमला पुलिस के नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर चिड़गांव के बोटीनाला, कंडा रोड स्थित एक किराए के कमरे में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान रवीन कुमार पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव टिपरोली, तहसील जांगला, जिला शिमला, धीरेन्द्र सिंह पुत्र मुखन सिंह निवासी जांगला तथा रूपेश कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी चिड़गांव के कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 83/2026 के तहत धारा 21, 25 और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।








