/नालागढ़ में कबाड़ व्यवसायी पर फायरिंग का प्रयास।

नालागढ़ में कबाड़ व्यवसायी पर फायरिंग का प्रयास।

आधे घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

नालागढ़, 10 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

नालागढ़ में एक कबाड़ व्यवसायी पर फायरिंग के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज आधे घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर व्यवसायी की दुकान पर पहुंचे और पिस्टल तानकर जान से मारने की नीयत से फायर करने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने ढेरोवाल बैरियर के पास घेराबंदी कर जसप्रीत सिंह (31), निवासी कैथल (हरियाणा) और मनप्रीत सिंह (20), निवासी संगरूर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ थाना नालागढ़ में बीएनएस की धारा 109, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।