/रोटरी रॉयल सोलन के अनिल चौहान बने ‘नेशनल रोटरी चैंपियन’,

रोटरी रॉयल सोलन के अनिल चौहान बने ‘नेशनल रोटरी चैंपियन’,

रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट ने किया सम्मानित

सोलन, 12 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

रोटरी रॉयल सोलन एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के लिए गर्व का क्षण है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अनिल चौहान को रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट ओलायिंका एच. बाबलोला द्वारा प्रतिष्ठित “नेशनल रोटरी चैंपियन” सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह जानकारी देते हुए
सेक्रेटरी, रोटरी रॉयल सोलन मनोज कोहली ने बताया कि यह सम्मान 10 अगस्त 2026
को नई दिल्ली में आयोजित “Celebrating Impact” अवार्ड समारोह में रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट ने स्वयं प्रदान किया।

यह नामांकन ज़ी 5 की सिफारिश पर किया गया था।

याद रहे कि रोटेरियन अनिल चौहान ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के माध्यम से रोटरी की सकारात्मक और प्रेरणादायक छवि स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन पर 15,000 से अधिक फॉलोअर्स के साथ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म को सेवा, जन जागरूकता और सामाजिक सरोकारों का सशक्त माध्यम बनाया है।

रचनात्मक कहानियों और आकर्षक रील्स के जरिए उन्होंने अनेक लोगों को रोटरी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही विभिन्न सेवा परियोजनाओं के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) सहयोग और ग्रांट प्राप्त करने में भी अहम भूमिका निभाई।
आधुनिक डिजिटल संचार को रोटरी के शाश्वत मूल्यों से जोड़ते हुए अनिल चौहान ने सेवा परियोजनाओं की पहुंच को व्यापक बनाया और रोटरी की मानवीय भावना को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

उनका कार्य इस बात का उदाहरण है कि डिजिटल माध्यम समाज सेवा, जनसंपर्क और संगठन के विस्तार का प्रभावी साधन बन सकता है।

रोटरी रॉयल सोलन एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के सभी सदस्यों ने रोटेरियन अनिल चौहान को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।